✕
शौर्य पदक विजेताओं को मिलेगी मुफ्त जमीन
By EditorialPublished on
सेना में जाकर देश की सेवा करने वाले राज्य के वीर सैनिकों को राज्य सरकार अब मुफ्त जमीन देगी। ये जमीन उन पदक धारियों को मिलेगी जिनको सेना से कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र या अन्य दूसरे पदकों से सम्मानित किया गया हो।

x

जयपुर : सेना में जाकर देश की सेवा करने वाले राज्य के वीर सैनिकों को राज्य सरकार (State government) अब मुफ्त जमीन देगी। ये जमीन उन पदक धारियों को मिलेगी जिनको सेना से कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र या अन्य दूसरे पदकों से सम्मानित किया गया हो। अभी तक ऐसे पदकधारी सेना नायकों को 50 फीसदी की दर से जमीन आवंटित की जाती थी। इस संबंध में राज्य सरकार ने लैण्ड डिस्पोजल एक्ट में बदलाव किया है।
सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक राज्य सरकार के डिस्पोजल ऑफ अरबन लैण्ड एक्ट के तहत जो जमीन 50 फीसदी आरक्षित दर पर दी जाती थी, उसे अब निशुल्क आवंटित करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से राजस्थान के कई पदकधारी सेना के जवानों को अब राजस्थान के शहरों में मकान बनाने के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध हो सकेगी।
ओलंपिक विजेताओं को मिलती है फ्री जमीन (Olympic winners get free land)
वर्तमान में राज्य सरकार ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुफ्त जमीन का आवंटन करती है। पिछले दिनों कई खिलाड़ियों को सरकार ने जयपुर समेत दूसरे जिलों में फ्री भूखण्डों का आवंटन किया था। इसके बाद शौर्य पदक (Bravery medal) विजेताओं की तरफ से भी इसको लेकर मांग उठाई गई थी। इसके बाद जेडीसी रवि जैन ने सरकार को पत्र लिखकर सेना में शौर्य पदक विजेताओं को भी ओलंपिक पदक विजेताओं की तर्ज पर फ्री जमीन देने के लिए कहा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
