✕
नाकाबंदी तोड़ भाग रही कार से 310 किलो डोडा चूरा बरामद
By EditorialPublished on
जिले के बेकरिया थाना पुलिस (Police) ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही एक कार में अवैध रूप से 310 किलों डोडा चूरा बरामद किया है।

x

उदयपुर : जिले के बेकरिया थाना पुलिस (Police) ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही एक कार में अवैध रूप से 310 किलों डोडा चूरा बरामद किया है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रात्रि को सूचना मिली एक कार में अवैध रूप से डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में कांस्टेबल कुलदीप सिंह, दिनेश कुमार, मांगीलाल, पुष्कर, सीताराम, रमेश कुमार, रामस्वरूप की टीम ने नाकाबंदी (Blockade) की थी। नाकाबंदी के दोरान ही उदयपुर की ओर आ रही एक कार को रूकवाने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम को देखकर कार को यू टर्न कर तेजी से उदयपुर की तरफ भागने लगा, जिसका पीछा किया तो चालक कार को पिलका कट के पास रोड के किनारे झाडियों के पास खडी कर भाग गया। चालक की आस पास तलाश की मगर चालक का पता नहीं चला। कार की तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक के 21 कट्टो में 3 क्विंटल 10 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा मिला। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Editorial
Next Story
Related News
X
