✕
3 लग्जरी गाड़ियों में 12.74 क्विंटल डोडा पोस्त पकड़ा
By EditorialPublished on
जोधपुर के बनाड़ और डांगियावास पुलिस की कार्रवाई कर तस्करों से 2 पिस्टल, 9 कारतूस व 3 लग्जरी गाड़ियां जब्त की। इन 3 लग्जरी गाड़ियों में तस्करी का 12.74 क्विंटल डोडा पोस्त पकड़ा, 10 हजार का इनामी सहित 4 गिरफ्तार किया है।

x

जोधपुर : जोधपुर के बनाड़ और डांगियावास पुलिस की कार्रवाई कर तस्करों से 2 पिस्टल, 9 कारतूस व 3 लग्जरी गाड़ियां जब्त की। इन 3 लग्जरी गाड़ियों में तस्करी का 12.74 क्विंटल डोडा पोस्त पकड़ा, 10 हजार का इनामी सहित 4 गिरफ्तार किया है। 10 हजार का इनामी रमेश एयरपोर्ट थाने से फरार हो गया था। एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान इसके सामान से जिंदा कारतूस मिले थे। बनाड़ और डांगियावास थाना पुलिस (Police) ने अवैध डोडा पोस् को लेकर बड़ी कार्रवाई की और तीन लग्जरी गाड़ियों में तस्करी का 12.74 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त की बड़ी खेप पकड़ी है। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और तीन लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के इनके नेटवर्क का पता लगा रही है कि वे इसे कहां सप्लाई करते हैं और कहां से ला रहे थे। आरोपियों में एक 10 हजार रुपए का इनामी भी है जो लंबे समय से फरार है और गैंग का मुख्य सरगना है।
डीसीपी (DCP) पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया ने कि मुखबिरों से सूचना मिलने के बाद मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष तौर पर नाकाबंदी करवाई गई। एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर के सुपरविजन में गठित टीमों ने बनाड़ व डांगियावास में नाकाबंदी की। इस दौरान तीन संदिग्ध वाहनों को थानाधिकारी सीताराम खोजा, डांगियावास थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार और एसआई भंवरसिंह ने चैक किया तो उसमें भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त भरा मिला। जिसके बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए।

Editorial
Next Story
Related News
X
