Uddhav Thackeray
मुंबई : उद्धव ठाकरे कैंप (Uddhav Thackeray's group) ने शिवसेना ( Shivsena) का नाम और सिंबल जाने के बाद शिवसेना का ट्विटर हैंडल और शिवसेना की वेबसाइट दोनों को डिलीट कर दिया है।
ट्विटर (Twitter ) हैंडल और वेबसाइट (Website) दोनों ही शिवसेना के नाम से थी, जिसे उद्धव ठाकरे कैंप हैंडल करता था। उद्धव कैंप ने EC के फैसले के बाद ये कदम उठाया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को शिवसेना पार्टी के नाम और चिन्ह धनुष-बाण पर एकनाथ शिंदे के दावे को मंजूरी दी थी। इसके बाद ही ये बात सामने आई कि ठाकरे कैंप ने शिवसेना का ट्विटर हैंडल और शिवसेना की वेबसाइट दोनों को डिलीट कर दिया। दरअसल चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना माना है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम को शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और तीर-कमान का निशान इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी।
Next Story