Udaipur range IG Ajay Pal Lamba
उदयपुर : उदयपुर रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षक अजय पाल लांबा ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। कुछ दिनों पूर्व राज्य सरकार ने एक सूची जारी करते हुए अजय पाल लांबा को उदयपुर रेंज का आईजी लगाया था। इसके बाद मंगलवार को अजय पाल लांबा ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संभाग भर के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। अजय पाल लांबा ने इस मौके पर कहा कि वे संभाग में अपराध की समीक्षा करेंगे और अपराध पर नियंत्रण का पूरा प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि अजय पाल लांबा पूर्व में उदयपुर के एसपी रह चुके हैं और उस दौरान उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अच्छे प्रयास किए थे।
Editorial

Editorial

Next Story