✕
परिजनों ने तीसरे दिन भी नहीं उठाया वकील का शव
By EditorialPublished on
जोधपुर में माता थान क्षेत्र में वकील जुगराज चौहान की सरेराह हत्या के बाद से मांगों को लेकर वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया। 18 फरवरी को हत्या के बाद से तीसरे दिन भी परिजनों ने शव नहीं उठाया।

x
जोधपुर (सं) : जोधपुर में माता थान क्षेत्र में वकील जुगराज चौहान की सरेराह हत्या के बाद से मांगों को लेकर वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया। 18 फरवरी को हत्या के बाद से तीसरे दिन भी परिजनों ने शव नहीं उठाया। हाईकोर्ट (High Court) की दोनों एसोसिएशन (Association) एडवोकेट एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन ने कोर्ट में हड़ताल रखी वहीं महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) अस्पताल के मोर्चरी पर धरना दिया। दोनों एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि परिजनों को सुरक्षा, एक करोड़ की सहायता व आश्रितों को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले ।
मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने सकारात्मक आश्वासन देने बावजूद जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता राशि व पुलिस प्रोटेक्शन के आदेश नहीं दिए गए। देर रात तक मांगे नहीं मानी जाती हैं तो मंगलवार को सोजती गेट पर धरना देकर रास्ता जाम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में वकील (Advocate) की जघन्य हत्या होने के बावजूद प्रशासन ने किसी प्रकार का सहयोग नहीं दिखाया है। यही रवैया रहा तो बुधवार को जोधपुर बंद करवाया जाएगा ।
एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने कहा कि अफसोस होता है सीएम के विधानसभा क्षेत्र में दिन दहाड़े हत्या हो जाती है। एक सप्ताह में चार वकीलों पर अटैक होते हैं। उनके गृह जिले में वकील सुरक्षित नहीं है तो राजस्थान में कानून की व्यवस्था के क्या हाल होंगे। उन्होंने बताया कि एडीसीपी नाजिम अली व एसडीएम बात करने आए थे लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकले। सहायता राशि व अन्य मांगें नहीं मान ली जाती तब तक वकील आंदोलन करेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
