Relatives donated hanjabai's body For the study of medical students
उदयपुर: लच्छीराम हंजाबाई सुखलेचा चेरिटेबल ट्रस्ट (Lachhiram Hanjabai Sukhlecha Charitable Trust) के डॉ पुखराज सुखलेचा एवं गौतम सुखलेचा ने अपनी माता हंजाबाई (97) की देह मृत्युउपरांत शरीर रचना विज्ञान विभाग, रविंद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज को मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन एवं रिसर्च कार्य के लिए दान में दी । इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ लाखन पोसवाल एवं शरीर रचना विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पुवीण ओझा व अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे। सुखलेचा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अब तक 25 से ज्यादा देहदान करवाए हैं तथा उनके अपने परिवार से यह छठा देहदान है। साथ ही सुखलेचा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अब तक 250 से ज्यादा देहदान के लिए शपथ पत्र भरवाकर लोगों को देहदान के लिए जागरुक भी किया है।
Next Story