✕
सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का फेस रिकग्निशन आधारित वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए लांच किए गए मोबाइल ऐप का आधार अथॉरिटी के समक्ष प्रस्तुतिकरण
By EditorialPublished on
सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा द्वारा सोमवार को पेंशनर्स का फेस रिकग्निशन आधारित वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए लांच किए गए मोबाइल ऐप का IDAI, भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया।

x

जयपुर (कासं) : सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा (Dr. Samit Sharma) द्वारा सोमवार को पेंशनर्स (Pensioners) का फेस रिकग्निशन (Face Recognition) आधारित वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए लांच किए गए मोबाइल ऐप (Mobile App) का IDAI, भारत सरकार (Indian government) के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया। उन्होंने प्रस्तुतिकरण के दौरान बताया कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सात विभिन्न पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं से वृद्धजन एकल नारी, विशेष योग्यजन के साथ-साथ लघु एवं सीमान्त कृषकों को लाभ प्रदान किया जा रहा है।
शासन सचिव ने कहा कि इन योजनाओं के अन्तर्गत लगभग 94 लाख पेंशनर्स को प्रति माह रुपये 500 से रुपये 1500 तक पेंशन प्रदान की जाती है। आगामी वित्तीय वर्ष से पेंशनर्स को प्रति माह देय न्यूनतम राशि रुपये 500 से बढ़ा कर रुपये 1000 कर दी गई है। राज्य स्तर से संचालित अथवा राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों को समान राशि देय होती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से सभी पेंशन योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन आवेदक के बॉयोमैट्रिक (Biometric) सत्यापन के उपरान्त ही प्राप्त किए जा रहे है। साथ ही पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन में भी बॉयोमैट्रिक आधारित सत्यापन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
देश भर में सर्वप्रथम
उन्होंने कहा कि बॉयोमैट्रिक माध्यम से अपवादस्वरूप कुछ पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं हो पा रहा था, जिसको ध्यान रखते हुए विभाग ने फेस रिकग्निशन आधारित वार्षिक सत्यापन वर्ष 2023 के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन करने की दिशा में आधार FACE RD App का उपयोग करते हुए एक मोबाइल एप्प RAJSSP 13 फरवरी 2023 को लांच किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पेंशनर्स के फेस रिकॉग्निजेशन आधारित वार्षिक सत्यापन करने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य है।
निशुल्क है आवेदन
उन्होंने कहा कि इस एप्प के माध्यम से सप्ताह भर में ही लगभग 6 हजार से अधिक लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन फेस रिकग्निशन तकनीक के माध्यम से निशुल्क किया जा चुका है, जबकि अन्य प्रकिया में पेंशनर को ई मित्र केंद्र पर जाना पड़ता है और 50 रुपए शुल्क भी अदा करने होते है।

Editorial
Next Story
Related News
X
