jodhpur massacre
नगर संवाददाता उदयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के वकील जुगराज चौहान की जोधपुर में निर्मम हत्या के विरोध में उदयपुर बार एसोसिएशन ने सोमवार को तीखे तेवर दिखाते हुए प्रदर्शन किया। वकीलों ने काम का बहिष्कार किया जिससे कोर्ट की सुनवाई से लेकर न्याय से जुड़े सभी कामें पर असर हुआ। कोर्ट परिसर से जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च किया। इस दौरान कुछ वकील उदयपुर कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए व जमकर नारेबाजी की।
jodhpur massacre
वकीलों ने हत्या के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। इसके बाद ज्ञापन लेने एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर बाहर आए । बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश मोगरा ने बताया कि जोधपुर की घटना से वकील समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पारित होना चाहिए। बाद में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जान गंवाने वाले वकील को न्याय एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की भी मांग की गई।
Editorial

Editorial

Next Story