Gulab Chand Kataria
उदयपुर। भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और कई बार विधायक और सांसद रहे गुलाबचंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) असम राज्यपाल की शपथ लेने के लिए मंगलवार सुबह रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर कई भाजपा के नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। गुलाबचंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में मनोनीत किया था, इसके बाद से ही उदयपुर में कटारिया के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। मंगलवार को कटारिया असम सरकार द्वारा भेजे गए चार्टर प्लेन से असम के लिए रवाना हो गए, जहां पर वह बुधवार को राज्यपाल की शपथ लेंगे। एयरपोर्ट पर विदा करते समय भाजपा नेता और पदाधिकारी भावुक हो गए। कटारिया के साथ उनकी पत्नी अनीता कटारिया भी असम के लिए रवाना हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story