✕
‘अभी चड्डी पहननी सीखी है, कब तुम्हारा नाड़ा उतरेगा तुम्हें पता तक नहीं चलेगा’
By EditorialPublished on
शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने रविवार को दावा किया था कि शिवसेना पार्टी के नाम एवं निशान तीर-धनुष को खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपए का सौदा हुआ है। दो दिन पहले ही निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले धड़े को असली शिवसेना (Shiv Sena)

x

मुंबई। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने संजय राऊत पर बड़ा बयान दिया है। आशीष शेलार ने कहा कि, “संजय राऊत तुम अपनी औकात में रहो, औकात में रहकर बात करो। अभी तुमने चड्डी पहननी सीखी है, कब तुम्हारा नाड़ा उतरेगा, तुम्हें पता तक नहीं चलेगा। दूसरे के टुकड़ों पर तुम्हारा घर चल रहा है। न आज तक तुमने कोई चुनाव जीता है और न ही लड़ा है।”
बता दें, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने रविवार को दावा किया था कि शिवसेना पार्टी के नाम एवं निशान तीर-धनुष को खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपए का सौदा हुआ है। दो दिन पहले ही निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले धड़े को असली शिवसेना (Shiv Sena) बताया था और उसे तीर-धनुष चुनाव निशान आवंटित किया था।
हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले धड़े के विधायक सदा सर्वांकर ने राउत के दावे का खंडन किया और सवाल किया, क्या संजय राउत खजांची हैं। महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी के नेता सुधीर मुंगतिवार ने यह कहते हुए संजय राउत पर पलटवार किया कि उच्चतम न्यायालय एवं निर्वाचन अयोग जैसे स्वतंत्र संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश के तहत ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
