उस्ताद अली अकबर खां को जोधपुर देगा श्रद्धांजलि
जोधपुर (सं) : विश्वविख्यात सरोद वादक पद्मभूषण (Padma Bhushan) उस्ताद अली अकबर खां के जन्म शताब्दी वर्ष में संगीत रूपी श्रद्धांजलि देने के लिए जोधपुर विशेष कार्यक्रम करने जा रहा है। 23 और 24 फरवरी को 2 दिन तक जोधपुर में उनकी याद में सुरों की शाम सजेगी। विख्यात तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन (Ustad Zakir Hussain) भी प्रस्तुति देंगे। शाह गोवर्धन लाल काबरा ज्ञानपीठ की ओर से हो रहे इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए पंडित बसंत काबरा और सचिव देवयानी काबरा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी को पंडित नित्यानंद हल्दीपुर बांसुरी व गौरी पठारे का गायन कार्यक्रम महेश पब्लिक स्कूल में होगा। इसके बाद 24 फरवरी को डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में सरोज वादन सिराज अली खां करेंगे। यह उस्ताद अली अकबर खां के पात्र हैं और उनके साथ तबला संगत फजल कुरैशी करेंगे। अंतिम कार्यक्रम विश्वविख्यात तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन और जोधपुर के पंडित बसंत काबरा सरोद वादन का रहेगा।

Editorial

Editorial

Next Story