✕
जोधपुर में पेट्रोकेमिकल विश्वविद्यालय खोलने की मांग
By EditorialPublished on
केंद्रीय पेट्रोलियम (Union Petroleum) मंत्री हरदीप पुरी सोमवार को जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर और उम्मेद पैलेस भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

x

जोधपुर (कास): केंद्रीय पेट्रोलियम (Union Petroleum) मंत्री हरदीप पुरी सोमवार को जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर और उम्मेद पैलेस भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद राजेंद्र गहलोत ने सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री से रिफाइनरी के विकास और जोधपुर में पेट्रोकेमिकल विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। सांसद गहलोत ने मांग रखी कि बाड़मेर के अलावा जैसलमेर और सांचौर के बेसिन में जो तेल के भंडार मिले हैं उनका भी जल्द ही उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नए बेसिन खोलते हैं तो युवाओं के लिए रोजगार (Employment) के द्वार बढ़ेंगे। साथ ही पेट्रोलियम के बायप्रोडक्ट (Petroleum Byproduct) का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो इसके लिए योजना बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने जोधपुर में पेट्रोलियम व पेट्रोकेमिकल विश्वविद्यालय (Petrochemical University) स्वीकृत कर रिफाइनरी में स्किल के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री का केन्द्रीय कृषि एवं किसान राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा ने स्वागत किया और संगठन को लेकर चर्चा की।
रिफाइनरी के निर्माण कार्य की प्रगति जांचेंगे : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मंगलवार को पचपदरा में रिफाइनरी के निर्माण कार्य की प्रगति जाएंगे। एचपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार रिफाइनरी के हर सेक्टर की प्रोग्रेस देखेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
