Jasprit Bumrah

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत (India) के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अन्य दो टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज के लिये टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसका अर्थ है कि बुमराह 31 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग से पूर्व कोई मैच नहीं खेलेंगे, हालांकि आईपीएल (IPL) में भी उनके खेलने पर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं है। बीसीसीआई (BCCI) की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जयदेव उनाडकट ही भारतीय तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। सौराष्ट्र के कप्तान उनाडकट को बंगाल के विरूद्ध रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिये दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय स्क्वाड से रिलीज़ कर दिया गया था, हालांकि उन्होंने एक बार फिर टीम में वापसी कर ली है।
केएल राहुल (KL Rahul) टेस्ट सीरीज के अन्य दो मैचों में भी टीम का हिस्सा रहेंगे, हालांकि बीसीसीआई की रिलीज के अनुसार वह टीम के उपकप्तान नहीं रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर (1- 5 मार्च) में और चौथा अहमदाबाद (9-13 मार्च) में खेला जायेगा। इसके बाद दोनों टीमें 17 मार्च को शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में एक-दूसरे का सामना करेंगी। बीसीसीआई ने बताया कि कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) पारिवारिक कारणों से पहला वनडे नहीं खेल सकेंगे और हार्दिक पांड्या उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी करेंगे।

Editorial

Editorial

Next Story