✕
जेमोलॉजिकल साइंस इंटरनेशनल का जयपुर सेन्टर शुरू
By EditorialPublished on
जस्थान जेमोलॉजिकल साइंस इंटरनेशनल (Gemological Science International) की तरफ से कलर्ड स्टोन प्रोफेशनल के लिए जेमोलॉजिकल साइंस इंटरनेशनल का जयपुर सेन्टर सोमवार को एमआई रोड स्थित राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स (Rajasthan Chamber of Commerce) के कैम्पस में शुरू किया गया।

x
Commerce


जयपुर (कास) : राजस्थान जेमोलॉजिकल साइंस इंटरनेशनल (Gemological Science International) की तरफ से कलर्ड स्टोन प्रोफेशनल के लिए जेमोलॉजिकल साइंस इंटरनेशनल का जयपुर सेन्टर सोमवार को एमआई रोड स्थित राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स (Rajasthan Chamber of Commerce) के कैम्पस में शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में गेस्ट के रूप में शिरकत करते हुए समाजसेवी गोकुल माहेश्वरी ने कहा कि जीएसआई (GSI) का यह बहुत ही बेहतर व अनूठा प्रयास है और शिक्षा के क्षेत्र में यह जेमोलॉजिकल साइंस (Gemological Science) एक नया आयाम है। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (Central Narcotics Bureau) के अतिरिक्त आयुक्त विकास जोशी और सीबीआईसी के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश दाधीच रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि भूविज्ञान और रत्न विज्ञान के निदेशक प्रो. डॉ. विभूति राय और डायमंड एक्सप्लोरेशन के निदेशक डॉ. ए. एन. सिंह रहे। गौरतलब है कि जेमोलॉजिकल साइंस इंटरनेशनल का जयपुर सेन्टर की तरफ से 14 सप्ताह का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य जेम इंडस्ट्री के लिए बिगनर को प्रोफेशनल्स के रूप में तैयार करना है। रंगीन स्टोन प्रोफेशनल पाठ्यक्रम को जीएसआई ग्लोबल एज्यूकेशन टीम के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। ये पाठ्यक्रम इस उद्योग की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए छात्रों को रत्न विज्ञान, ब्लेंडिंग थ्योरी और व्यावहारिक तत्वों के बारे में जानने के तरीके में क्रांति लाने का अवसर प्रदान करता है। इस पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है, जिसमें क्रिस्टलोग्राफी, रत्नों की पहचान, भौगोलिक मूल निर्धारण और अन्य शामिल हैं। पाठ्यक्रम में हाल ही में किए गए ट्रीटमेंट एवं इनहांसमेंट को भी शामिल किया गया है, जिससे रत्नों की गुणवत्ता एवं मूल्यांकन में सुधार आएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
