✕
मिराज ग्रुप पर आयकर सर्वे, 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
By EditorialPublished on
मिराज ग्रुप के उदयपुर और नाथद्वारा स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर आयकर सर्वे शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की मुंबई शाखा से आए दर्जनों अधिकारियों ने मंगलवार सुबह मिराज ग्रुप के उदयपुर और नाथद्वारा स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग

x

उदयपुर। आयकर विभाग की मुंबई शाखा ने मिराज ग्रुप के उदयपुर और नाथद्वारा स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर आयकर सर्वे शुरू किया है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की मुंबई शाखा से आए दर्जनों अधिकारियों ने मंगलवार सुबह मिराज ग्रुप के उदयपुर और नाथद्वारा स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग की टीम ग्रुप के फाउंडर सहित मैनेजिंग डायरेक्टर और अन्य अधिकारियों के घरों और ठिकानों पर जाकर दस्तावेज जुटा रही है। मिराज ग्रुप की फूड पैकेजिंग एंड प्रिंटिंग, रियल स्टेट, फिल्म प्रोडक्शन, एंटरटेनमेंट, हॉस्पिटैलिटी, पाइप एंड फिटिंग, रिटेल इंजीनियरिंग सहित कई कंपनियां है। ऐसा बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के सर्वे में करोड़ों रुपए की अघोषित आय का खुलासा हो सकता है।
Next Story
Related News
X

