Fadnavis targets Uddhav
मुंबई : फैसले के बाद शिंदे और ठाकरे गुट आमने- सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग के फैसले के बाद दोनों गुट एक-दूसरे की आलोचना कर रहे हैं। इस बीच, शिवसेना (UBT) के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि बीजेपी के साथ 25 वर्षों के गठबंधन में उनकी पार्टी (शिवसेना) को काफी नुकसान पहुंचा था।
ठाकरे के इस बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह दावा किया था कि बीजेपी के साथ 25 वर्षों के गठजोड़ में उनकी पार्टी को नुकसान हुआ, उन्होंने एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और कांग्रेस से हाथ मिलाया तो ढाई साल मे अपनी पार्टी को ही खत्म होते देख लिया।
'गद्दारों को सबक सिखाया'
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की मौजूदगी में कोल्हापुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने बिना नाम लिए कहा कि 'गद्दारों' को सबक सिखा दिया गया और छह महीने पहले उन्हें उनका स्थान दिखा दिया गया।
'सड़क पर आ गए उद्धव ठाकरें'
बाद में उद्धव पर तंज कसते हुए फडणवीस ने कहा, "जिन लोगों ने कहा था कि बीजेपी के साथ 25 वर्षों के गठजोड़ के दौरान उनकी पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा, उन्होंने अब देख लिया कि एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के बाद ढाई वर्षों में ही वे खत्म हो गये। वे सड़क पर आ गए।" शिंदे खेमे को असली शिवसेना की पहचान मिलने पर फडणवीस ने खुशी जताते हुए कहा, "शिवसेना एक संपत्ति नहीं हो सकती। संपत्ति का वारिस हो सकता है। लेकिन विचारों का नहीं।''
Editorial

Editorial

Next Story