Brothers kill brother over property dispute in Mumbai
मुंबई। संपत्ति पाने के चक्कर में अपने ही अपनों की जान ले रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसने शहरवासियों को दहला दिया। नया मामला जोगेश्वरी से सामने आया है, जहां दो भाइयों-भाभियों ने मिलकर घर के बड़े शख्स की पीटपीट कर हत्या कर दी।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुंबई के जोगेश्वरी में एक व्यक्ति की उसके दो छोटे भाइयों और उनकी पत्नियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, संपत्ति विवाद को लेकर रविकुमार मोटकुरी (46) के साथ उनके दो छोटे भाइयों और उनकी पत्नियों ने कथित तौर पर मारपीट की थी। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने रविवार रात मृतक के दो भाइयों जितेंद्र मोटकुरी (43) और महेंद्र मोटकुरी (40) को गिरफ्तार कर लिया। एमआईडीसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

Editorial

Editorial

Next Story