✕
23 लाख की जूलरी चुराकर राजस्थान फरार आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राजू सिंह दहिसर में 23 लाख की जूलरी चोरी कर यहां से फरार हो गया था और राजस्थान जाकर उसने अपना सिम कार्ड बदल दिया था। आरोपी सिंह वहां एक जूलरी निर्माता के कारखाने में जूलरी कारीगर के तौर पर काम कर रहा था। लेकिन पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी

x

मुंबई। दहिसर में 11 जनवरी को 23 लाख रुपये कीमत की 453 ग्राम की गोल्ड जूलरी (gold jewellery) चुराकर राजस्थान फरार आरोपी को पुलिस (Police) ने वहां से गिरफ्तार किया है। 9 फरवरी को दहिसर पुलिस की टीम ने राजस्थान के पाली जिले में एक जूलरी यूनिट में जूलरी मेकर के तौर पर काम कर रहे 38 वर्षीय आरोपी को मोबाइल सर्विस नेटवर्क प्रोवाइडर के सेल्समैन बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों की टीम ने धर दबोचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राजू सिंह दहिसर में 23 लाख की जूलरी चोरी कर यहां से फरार हो गया था और राजस्थान जाकर उसने अपना सिम कार्ड बदल दिया था। आरोपी सिंह वहां एक जूलरी निर्माता के कारखाने में जूलरी कारीगर के तौर पर काम कर रहा था। लेकिन पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन निकाल ली और वहां पहुंचकर उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी से चोरी का माल बरामद कर लिया है।
Next Story
Related News
X

