✕
दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, मृतक के परिजन अड़े सरकारी नौकरी पर
By EditorialPublished on
जानकारी के अनुसार 5 दिन पूर्व देबारी में एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रही एक ग्रामीण महिला को चपेट में लेते हुए वहीं पास में कार डेकोर की दुकान में घुस गई थी, जिससे वहां पर कार डेकोर कर रहा शुभम पुत्र सोहनलाल वेद निवासी महाराज की खेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया था

उदयपुर : उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 5 दिन पूर्व एक अनियंत्रित कार के एक महिला को चपेट में लेते हुए एक दुकान में घुस गई। दुकान में घुसने से घायल युवक ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार और समाजजन मुर्दाघर के बाहर बैठे है और शव लेने से इंकार कर रहे है। मृतक के एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग पर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 5 दिन पूर्व देबारी में एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे बस का इंतजार कर रही एक ग्रामीण महिला को चपेट में लेते हुए वहीं पास में कार डेकोर की दुकान में घुस गई थी, जिससे वहां पर कार डेकोर कर रहा शुभम पुत्र सोहनलाल वेद निवासी महाराज की खेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना में सड़क पर खड़ी महिला की मौके पर ही मौत हो गई थ। गंभीर रूप से घायल हुए शुभम को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया था, जिसका उपचार किया जा रहा था। इस युवक ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिजन व समाज के लोग शव उठाने से इंकार कर रहे हैं। मृतक के समाज के लोगों व परिजनों का कहना है कि पुलिस कार चालक को गिरफ्तार करें और मृतक के आश्रित को सरकारी नोकरी दी जाये। मोर्चरी के बाहर पुलिस परिजनों से बात कर रही है पर परिजन अपनी मांगों पर अड़े हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X


