✕
खड़ी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर बाल बाल बचे माला बेचने वाले
By EditorialPublished on
पिकअप में पशु आहार भरकर उदयपुर से महाराष्ट्र जा रहा था। रास्ते में घाटा वाली माता मंदिर के बाहर पिकअप खड़ी कर माता जी को चढ़ाने के लिए माला खरीद रहा था, इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलटी खा गई और पिकअप की भरा पशु आहार सड़क पर बिखर गया।

x

उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र (Pratapnagar police station area) के देबारी स्थित घाटा वाली माता जी के मंदिर के बाहर एक खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई और पिकअप में भरा पशु आहार सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि इस घटना से वहां पर माला बेचनके वाले बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप में पशु आहार भरकर उदयपुर से महाराष्ट्र जा रहा था। रास्ते में घाटा वाली माता मंदिर के बाहर पिकअप खड़ी कर माता जी को चढ़ाने के लिए माला खरीद रहा था, इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलटी खा गई और पिकअप की भरा पशु आहार सड़क पर बिखर गया। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गनीमत तो यही कि जहां पर यह दुर्घटना हुई वहीं पास में कुछ लोग मालाएं बेच रहे थे वे इस दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर मौके पर प्रताप नगर थाने से पुलिस पहुंची और यातायात सुचारू करवाया।

Editorial
Next Story
Related News
X
