Death
मुंबई। पुलिस भर्ती (Police Recruitment) परीक्षा के दौरान 26 वर्षीय युवक की शनिवार को मौत (Death) हो गई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के मुताबिक, मृतक युवक का नाम गणेश उत्तम उगले था। वह 1600 मीटर की दौड़ लगा रहे थे कि अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वे जमीन पर गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। मृतक शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि हादसा कलीना युनिवर्सिटी ग्राउंड पर हुआ। वह मुंबई पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए भर्ती होने के लिए यहां पहुंचा था। वह परीक्षा के तहत एक दौड़ में शामिल हुआ लेकिन उसका सपना अधूरा ही रह गया। 26 वर्षीय गणेश उगले की दौड़ जैसे ही पूरी हुई वो अचानक मैदान में गिर गया। मौके पर तैनात मेडिकल टीम ने उगले की जांच की और उसे तुरंत सांताक्रूज स्थित वीएन देसाई अस्पताल ले गए लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Next Story