✕
ठाणे में तीन सिंघाड़ो का आध्यात्मिक मिलन
By EditorialPublished on
साध्वी काव्यलता ने कहा कि लगभग 12 वर्षों के पश्चात दोनों साध्वियों से मिलन का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। साध्वी चंदनबाला ने कहा साध्वियों के आगमन पर भीतर से आनंद की अनुभूति हो रही है। साध्वी राकेशकुमारी ने भी गीतिका के माध्यम से ही अपने भावो की अभिव्यक्ति दी।

x

मुंबई। शासनश्री साध्वी चंदनबाला ठाणा-6, साध्वी राकेशकुमारी ठाणा-4, साध्वी काव्यलता ठाणा-3 का ठाणे में आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी काव्यलता के आगमन के साथ ही साध्वी राकेश कुमारी एवं साध्वीवृंद के स्वागत के स्वर गुंजायमान हो उठे। ठाणे सभा अध्यक्ष रमेश सोनी ने स्वागत किया। साध्वी वर्धमानश्री आदि साध्वीवृंद ने भी साध्वी काव्यलता एवं साध्वीवृंद का गीतिका के माध्यम से स्वागत किया। साध्वी काव्यलता की सहवर्तिनी साध्वी ज्योतियशा व साध्वी सुरभिप्रभा ने अपने भाव प्रस्तुत किए।
साध्वी काव्यलता ने कहा कि लगभग 12 वर्षों के पश्चात दोनों साध्वियों से मिलन का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। साध्वी चंदनबाला ने कहा साध्वियों के आगमन पर भीतर से आनंद की अनुभूति हो रही है। साध्वी राकेशकुमारी ने भी गीतिका के माध्यम से ही अपने भावो की अभिव्यक्ति दी। साध्वी मलयविभा और साध्वी सुरभिप्रभा ने बचपन मे साध्वी काव्यलता द्वारा प्रदत्त वात्सल्य को याद करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की। भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल, मुंबई महिला मंडल कार्यसमिति सदस्य रमीला बड़ाला, रोशन मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। आभार ज्ञापन ठाणे सभा मंत्री नरेश बाफना ने किया।
Next Story
Related News
X

