Lord Parshuram
उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रावलिया खुर्द गांव में पंचायत भवन के पास भगवान परशुराम (Lord Parshuram) की विशाल प्रतिमा को गत रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया। सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को टूटा हुआ देखा तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इन लोगो ने इस घटना का विरोध जताना शुरू कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर गोगुंदा थाने से जाब्ता पहुंचा और धरने पर बैठे लोगों से बात कर रही है। स्थानीय लोग की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story