✕
गोल्ड और प्लैटिनम के डेढ़ करोड़ के घपले में कंपनी के पांच कर्मचारी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पिछले करीब 17 साल से कंपनी के साथ काम कर रहे प्रोडक्शन मैनेजर ने इस घपले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। मैनेजर ने पुलिस को बताया था कि इस माह की शुरुआत में उसे गड़बड़ी की आशंका हुई जब एक विभाग के कर्मचारी अविनाश बहादुर द्वारा मेंटेन स्टॉक के रिकार्ड्स में विसंगतियां सामने आईं।

x

मुंबई। गोरेगांव पूर्व स्थित एक जूलरी निर्माता कंपनी के पांच कर्मचारियों को करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के गोल्ड, सिल्वर और प्लैटिनम के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब चार महीने से इस गबन और ठगी को अंजाम दे रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता कंपनी के यहां करीब 400 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी गोल्ड और प्लैटिनम के 14 और 18 कैरेट जूलरी निर्माण के आर्डर्स लेती है। कीमती धातुओं की अतिरिक्त मात्रा को कंपनी के भंडार विभाग में रखा जाता है। यह बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है और हर कर्मचारी के आने-जाने का रिकार्ड रखा जाता है। आरोपियों ने अपनी ठगी और गबन को अंजाम देने के लिये एक सिक्युरिटी कर्मचारी को भी अपने साथ शामिल कर लिया था ताकि उसकी मदद से सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर वे यह गबन कर सकें।
पिछले करीब 17 साल से कंपनी के साथ काम कर रहे प्रोडक्शन मैनेजर ने इस घपले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। मैनेजर ने पुलिस को बताया था कि इस माह की शुरुआत में उसे गड़बड़ी की आशंका हुई जब एक विभाग के कर्मचारी अविनाश बहादुर द्वारा मेंटेन स्टॉक के रिकार्ड्स में विसंगतियां सामने आईं। बहादुर जब मैनेजर के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो मैनेजर ने मैनेजमेंट से इस मामले की शिकायत की थी जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने जांच में पाया कि करीब चार महीनों से आरोपी कंपनी के भंडार विभाग से कीमती धातुओं की हेराफेरी और गबन कर रहे थे। पुलिस ने पांच कर्मचारियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
