✕
कांग्रेस में उदयपुर शहर से मुस्लिम प्रत्याशी बनाने की मांग
By EditorialPublished on
मुस्लिम कांग्रेस नेताओं (muslim congress leader) की एक बैठक मुस्लिम मुसाफिर खाना चमनपुरा में रखी गई। मीटिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot), प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के नाम पर पत्र लिख यह तय किया गया कि मुस्लिम समाज को कांग्रेस द्वारा उचित प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। पत्र में बताया कि राजस्थान में सबसे ज्यादा कमजोर स्थिति कांग्रेस की मेवाड़ में है एवं उदयपुर (Udaipur) शहर मेवाड़ के मुख्यालय के रूप में जाना जाता है।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | मुस्लिम समुदाय के लोगों को कांग्रेस में उचित प्रतिनिधित्व नहीं देने पर कांग्रेस से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने एक बैठक का आयोजन कर अपना आक्रोश जताया और इस बार के विधानसभा चुनाव (assembly elections) में मुस्लिम को प्रत्याशी बनाने की मांग की। यदि मुस्लिम प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो इस बार के विधानसभा चुनाव के परिणाम बिगड़ने की चेतावनी दी है।
मुस्लिम कांग्रेस नेताओं (muslim congress leader) की एक बैठक मुस्लिम मुसाफिर खाना चमनपुरा में रखी गई। मीटिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot), प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के नाम पर पत्र लिख यह तय किया गया कि मुस्लिम समाज को कांग्रेस द्वारा उचित प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। पत्र में बताया कि राजस्थान में सबसे ज्यादा कमजोर स्थिति कांग्रेस की मेवाड़ में है एवं उदयपुर (Udaipur) शहर मेवाड़ के मुख्यालय के रूप में जाना जाता है। उदयपुर शहर में पिछले 20 वर्षों से भाजपा का विधायक है और 30 वर्षों से नगर परिषद एवं नगर निगम में भाजपा का कब्जा है। उदयपुर शहर विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी को मिलने वाला 65 प्रतिशत मत अल्पसंख्यक समाज का होता है जिसमें 80 प्रतिश मुस्लिम समाज का होता है। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव एवं नगर निगम के चुनाव में भी सर्वाधिक पार्षद अल्पसंख्यक विजय रहते हैं या अल्पसंख्यक समाज के बहुल इलाकों से ही अन्य प्रत्याशी भी विजय रहते हैं। कांग्रेस का समर्थन करने के बावजूद भी जिस प्रकार मुस्लिम समाज को लंबे वक्त से सियासी मंचों और सियासी पदों से एवं सत्ता आने के पश्चात कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं की उपेक्षा की जाती है। जिस कारण आज मुस्लिम समाज के समस्त कांग्रेस नेताओं को लामबंद होकर कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं का विरोध करना पड़ रहा है। पत्र में लिखा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं नेताओं को लगता है कि अब उन्हें मुस्लिम समाज के वोट की जरूरत नहीं है। इस पत्र के माध्यम से मुस्लिम समाज के सभी लोग प्रदेश कांग्रेस एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं से मांग कि है की मुस्लिम समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। साथ ही मांग की है कि इस बार मुस्लिम समाज का अध्यक्ष एवं मुस्लिम समाज के व्यक्ति को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया जाए, अगर इन मांगों पर कांग्रेस विचार नहीं करती है तो आगामी चुनाव पर विपरित असर पड़ेगा । समस्त पदाधिकारी अपनी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देंगे एवं आगामी चुनावों में कांग्रेस का बहिष्कार करेंगे। बैठक में शराफत खान, रियाज हुसैन, नासिर खान, फिरोज अहमद शेख, रिजवान खान, मुजीब सिद्दीकी, राशीद खान, मोहसीन खान, पार्षद हिदायतुल्लाह, मोहम्मद शादाब, मोहसिन खान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
