✕
5 अवैध निर्माणों को किया सीज
By EditorialPublished on
) हैरिटेज के हवामहल- आमेर जोन उपायुक्त दिलीप शर्मा ने हैरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़ कर निर्माण करने वालों पर कार्यवाही करते हुये गुरूवार को पांच अनाधिकृत भवन को बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर सीज कर दिया । हवामहल- आमेर जोन उपायुक्त दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में सतर्कता शाखा, भवन शाखा एवं जोन स्टाफ के सहयोग से नियम विरूद्ध एवं अनाधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों

x

जयपुर (कास) । नगर निगम जयपुर (Municipal Corporation Jaipur) हैरिटेज के हवामहल- आमेर जोन उपायुक्त दिलीप शर्मा ने हैरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़ कर निर्माण करने वालों पर कार्यवाही करते हुये गुरूवार को पांच अनाधिकृत भवन को बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर सीज कर दिया । हवामहल- आमेर जोन उपायुक्त दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में सतर्कता शाखा, भवन शाखा एवं जोन स्टाफ के सहयोग से नियम विरूद्ध एवं अनाधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों के मध्ये नजर पहला मकान नं. 3722, शीतला माता की गली, तिवाड़ी जी का चैक, दीनानाथ जी का रास्ता, चैकड़ी पुरानी बस्ती एवं दूसरा मकान तिवाड़ी जी के कारखाने के पास, लंगर के बालाजी का रास्ता, चैकड़ी पुरानी बस्ती, तीसरा मकांन मैन ब्रह्यपुरी रोड़, मिलेनियम स्कूल के सामने, चैकड़ी ब्रह्मपुरी, जयपुर एवं चैथा मकान नं. 11, जाकिर मस्जिद के पास, मौहल्ला बिल्लोचियान, जयपुर एवं पांचवा मकान नं. 3/37 नगर निगम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी थाने के पीछे, चैकड़ी हवाली शहर शर्की शुमाली, मे सीज किया गया। शर्मा ने बताया कि निर्माणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी किये गये थे । लेकिन निर्माणकर्ताओं के द्वारा लगातार निर्माण कार्य जारी रहने पर सीज की कार्यवाही की गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
