suicide

उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर के गोवर्धनविलास थाना (Goverdhan Vilas police station) क्षेत्र में एक विवाहिता ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। पुलिस के अनुसार सुगना (45) पत्नी कालू गमेती निवासी काया फला अडुआ शराब पीने की आदी थी। गुरूवार दोपहर को जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गई थी, एक बार तो लड़किया लेकर आई और रखकर वापस जंगल में दूसरी बार लकड़िया लेने गई तो वापस नहीं लौटी। रस्सी से जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर लटक गई। वहां से गुजर रहे ग्वालों ने उसे लटका हुआ देखा तो उसके परिवार वालों को सूचित किया ।
Next Story