✕
खेरवाड़ा में मिट्टी में दबी चार महिलाएं, दो की मौत, दो अचेत
By EditorialPublished on
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में को लीपने की मिट्टी लेने गई चार महिलाएं दब गई, जिनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई और 2 महिलाओं को निकालकर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

उदयपुर : उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में को लीपने की मिट्टी लेने गई चार महिलाएं दब गई, जिनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई और 2 महिलाओं को निकालकर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के डबाईचा गांव निवासी चार महिलाएं गांव के पास ही घर लीपने में काम आने वाली मिट्टी लेने के लिए गई थी, जहां पर मिट्टी खोदते समय अचानक ऊपर से मिट्टी ढह गई, जिससे चारों इस मिट्टी के ढेर में दब गई। इस दौरान वहां से निकल रहे लोगों ने यह घटना देखी तो तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने के साथ ही इन महिलाओं को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और जेसीबी की सहायता से मिट्टी हटाकर चारों महिलाओं को बाहर निकाला, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी और दो अचेत अवस्था में थी, जिन्हें स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X



