✕
विवादित और धार्मिक मामलों पर बयान देने से बचें
By EditorialPublished on
धार्मिक मामले, सनातन धर्म जैसे विषयों पर बयान देने से बचने का सख्त निर्देश दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को बजट और राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सभी सांसदों से ऑनलाइन बैठक की थी।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों को पार्टी की ओर से कहा गया है कि विवादित और धार्मिक मामलों पर बयान देने से बचें। सांसदों को बयानबाजी से परहेज करने और खास तौर पर धार्मिक मामले, सनातन धर्म जैसे विषयों पर बयान देने से बचने का सख्त निर्देश दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को बजट और राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सभी सांसदों से ऑनलाइन बैठक की थी। इस बैठक के दौरान जेपी नड्डा से सांसदों को सख्त निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि सांसदों को कुछ मुद्दों पर बयान देने से परहेज करना होगा। सांसद, विवादित और धार्मिक मुद्दे पर बयान देने से परहेज करें. उन्होंने कहा कि पार्टी में एक व्यवस्था है और व्यवस्था के मुताबिक ऐसे मुद्दों पर पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता ही बयान देते हैं।
Next Story
Related News
X

