Jodhpur Development Authority

जोधपुर (कासं) : जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) द्वारा आयुक्त नवनीत कुमार (Commissioner Navneet Kumar) के निर्देशानुसार जेडीए द्वारा शुक्रवार को ग्राम बागा व गेंवा तथा ग्राम चौखा के विभिन्न खसरों हेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत प्राधिकरण उपायुक्तगण के निर्देशन में आयोजित शिविरों में आमजन के आवेदनों का त्वरित गति से निस्तारण कर पट्टों का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को जेडीए द्वारा जोन 5 ग्राम बागा व गेंवा के नवीन एवं पूर्व अनुमोदित खसरों हेतु जीवराज विद्या भवन गंवा बाईपास रोड़ सूरसागर तथा जोन 04 ग्राम चौखा के विभिन्न खसरों हेतु रामराज नगर योजना सेक्टर 4 के पार्क में शिविर लगाया जाएगा।
Next Story