Suruchi Mahatpurkar Kore
मुंबई : बजाज समूह (Bajaj Group) के मुंबई (Mumbai) मुख्यालय की डिजिटल एंड सोशल मीडिया स्ट्रेटजी (Digital and Social Media Strategy) प्रभारी सुरुचि महतपुरकर कोरे (Suruchi Mahatpurkar Kore) ने डिजिटल क्षेत्र में देश की 10 सर्वश्रेष्ठ महिलाओं की सूची में स्थान पाकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की। यह सूची अंग्रेज़ी मैगजीन वुमन एंटरप्रेन्योर इंडिया के नवीनतम अंक में छपी है, जिसके साथ सभी दस चयनित महिलाओं के साक्षात्कार भी प्रकाशित किये गये हैं। सुरुचि पश्चिम रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गजानन महतपुरकर की पुत्री हैं। सुरुचि की यू ट्यूब सीरीज बजाज टॉकीज़ काफी लोकप्रिय रही है। सुरुचि ने अपनी उपलब्धि का श्रेय बजाज समूह मैनेजमेंट के मोटिवेशन तथा अपने परिवार के सहयोग को दिया है।
Next Story