सेल्फी को लेकर बीच सड़क पर हुआ था हंगामा

मुंबई ( कार्यालय संवाददाता): भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों के साथ हुई मारपीट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पुलिस ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है। ब्लॉगर और यूट्यूबर सपना गिल का मेडिकल भी कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस अभी और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है। इस मामले में पहले ये खबर सामने आई थी कि पृथ्वी शॉ और कुछ लोगों के बीच सेल्फी को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 8 लोगों ने शॉ के दोस्त की कार पर हमला करके गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था, लेकिन पृथ्वी शॉ से जुड़े सेल्फी विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। पृथ्वी शॉ के दोस्त की शिकायत के आधार पर पलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इसमें से एक आरोपी, सपना गिल ने आरोप लगाया कि पृथ्वी शॉ हाथ में एक डंडा लिए हुए था जब उसने और उसके दोस्तों ने महिला पर हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपने दोस्त आशीष और बृजेश के साथ डिनर के लिए एक होटल में गए थे, जहां कुछ लड़कों और लड़कियों के साथ सेल्फी को लेकर उनका झगड़ा हुआ है। शॉ के दोस्त आशीष यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो लोग दोबारा सेल्फी लेने के लिए आए थे, जिस पर शॉ ने उन्हें सेल्फी देने से मना कर दिया है ये कहते हुए कि वह अपने दोस्तों के साथ डिनर करने आए हैं। शॉ के मना करने के बाद विवाद बढ़ गया और मैनेजर ने लोगों को वहां से जाने के लिए कहा। जिसके बाद जब हम शॉ के साथ बाहर निकले तो कुछ लोग बेसबॉल के डंडे लेकर खड़े थे, जिसके बाद उन्होंने पीछा करते हुए कार का शीश तोड दिया।
Editorial

Editorial

Next Story