✕
जोधपुर में 20 से 22 मार्च तक राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो
By EditorialPublished on
राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो (Rajasthan International Expo) के प्रथम संस्करण के सफल आयोजन को लेकर राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आरईपीसी ने एक्सपो को प्रमोट करने के लिए देश-विदेश के चैम्बर ऑफ कामर्स के साथ कई अहम एमओयू किए गए हैं। यह जानकारी आरईपीसी एवं राजसीको के चेयरमैन राजीव अरोड़ा (Rajeev Arora) ने दी।

x

जोधपुर (कासं) : शहर में 20 से 22 मार्च को होने वाले राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो (Rajasthan International Expo) के प्रथम संस्करण के सफल आयोजन को लेकर राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आरईपीसी ने एक्सपो को प्रमोट करने के लिए देश-विदेश के चैम्बर ऑफ कामर्स के साथ कई अहम एमओयू किए गए हैं। यह जानकारी आरईपीसी एवं राजसीको के चेयरमैन राजीव अरोड़ा (Rajeev Arora) ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संस्थागत, व्यापारिक एवं व्यावसायिक संबंधों को विकसित करने के उद्देश्य से हाल ही में नेशनल यूस इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स, यूरॉल चैंबर ऑफ कॉमर्स, रशिया एवं ग्लोबल बिजनेस फेडरेशन मिड्ल ईस्ट, यूएई के साथ एमओयू किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोह (अमेजॉन बेब सर्विसेज) एवं फोर्टी से एमओयू किया जा चुका है। काउंसिल रीटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया बॉईंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सेटिन फिनसर्व लिमिटेड और 10 टाइम्स से एमओयू के लिए प्रयास किए जा रहें है।
38 देशों को भेजा निमंत्रणः जोधपुर (Jodhpur) के बोरानाडा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस एक्सपो में भाग लेने के लिए 38 देशों के हजारों बॉयर्स को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें यूएस, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, यूके, सिंगापुर, आयरलैण्ड, संयुक्त अरब अमीरात, इजिप्ट, ग्रीस, नीदरलैंड, मेक्सिको, बेलारूस, चिली, हंगरी, पुर्तगाल, वियतनाम, ताइवान, ब्राजिल, कोलंबिया के अतिरिक्त श्रीलंका, भूटान, म्यांमार, कुवैत, सूडान, कजाखस्तान, आदि देशों के बॉयर्स शामिल है।

Editorial
Next Story
Related News
X
