✕
अब राजस्थान में भी ओवैसी की एंट्री
By EditorialPublished on
विधानसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी एंट्री मारने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है और इसके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) अभियान का आगाज करने जा रहे हैं।

x

कार्यालय संवाददाता जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी एंट्री मारने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है और इसके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) अभियान का आगाज करने जा रहे हैं। भरतपुर और टोंक में ओवैसी 18-19 फरवरी को रैली करेंगे और जनता के सामने अपना अजेंडा रखेंगे। इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी ओवैसी राजस्थान आए थे।
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक ओवैसी शनिवार को भरतपुर के काम में रैली को के संबोधित करेंगे। अपने दौरे की शुरूआत वह अलवर के तापुकड़ा से करेंगे जहां वह पार्टी दफ्तर का उद्घाटन करेंगे और रामगढ़ में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। एआईएमआईएम के प्रदेश संयोजक जमील खान (Jameel Khan) ने बताया कि रविवार को ओवैसी टोंक के गांधी मैदान में जनसभा करंगे।
जमील खान ने बताया कि ओवैसी के अलवर-भरतपुर दौरे पर पार्टी ने मेवात क्षेत्र की 46 सीटों को कवर करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें कमां, रामगढ़, नगर और तिजारा शामिल है। पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। खान ने कहा, हमने 30 सीटों की पहचान की है, जहां से पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हम जयपुर में आदर्श नगर किशनपोल और हवामहल, जोधपुर में सूरसागर और बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, झुंझनू, नागौर, टोंक, सवाईमाधोपुर, अलवर, और भरतपुर पर फोकस कर रहे हैं।
खान ने कहा कि उनकी पार्टी अल्पसंख्यक मुद्दों, विकास और शिक्षा आदि पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा, 2018 में कांग्रेस पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन टोंक में विकास का अभाव है। टोंक को विधायक सचिन पायलट (MLA Sachin Pilot) से कोई लाभ नहीं मिला। मेवात क्षेत्र की स्थिति भी वही है, जहां विकास नहीं हुआ है। पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट टोंक से विधायक हैं और राज्य की शिक्षा मंत्री जाहिदा खान कामां से विधायक हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
