Udaipur Police

उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) के एमबी चिकित्सालय से चोरी हुआ 11 दिन के बच्चा पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चंद्रशील ठाकुर (Chandrasheel Thakur) ने बताया कि भटेवर निवासी एक महिला कमला पत्नी राजू मीणा के 11 दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां इसे एक लड़का हुआ था। गुरुवार को महिला अपने बच्चे और कुछ अन्य महिलाओं के साथ बैठी थी। इस महिला का पति जन्म प्रमाण पत्र के लिए गया था, इसी दौरान एक महिला आई और उसने बच्चे की मां को कहा की बच्चे को उसके पिता मंगवा रहा है। यह कहते हुए मां के हाथ से बच्चा ले कर चली गई और गायब हो गई। बच्चे का पिता आया और बच्चे को गायब देखकर अपनी पत्नी से पूछताछ की तो वह भी घबरा गई। इसके बाद हॉस्पिटल में हंगामा हो गया और इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी योगेश चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शहर भर में नाकाबंदी करवाई। साथ ही पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सीसी फुटेज और बच्चे के पिता के मोबाइल पर आए एक मिस कॉल के आधार पर बच्चा चोरी करने वाली महिला पाटिया निवासी अनीता मीणा को जे के पारस हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर नवजात बच्चा बरामद कर लिया है। यह महिला बच्चा चोरी करने के बाद जेके पारस हॉस्पिटल में जाकर खुद को मरीज बताते हुए भर्ती हो गई थी, पर पुलिस ने इसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर इसे गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story