Tripura vote
अगरतला (एजेंसी) : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) के लिए गुरूवार को हुआ मतदान (Vote) कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा और 85 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में मतदान के दौरान किसी बड़ी वारदात की सूचना नहीं मिली। चुनाव आयोग (election Commission) के एक अधिकारी ने कहा, राज्य में 85 प्रतिशत मतदाताओं ने शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। कई मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी होने के कारण मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में 89 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे ।
अगरतला और अन्य जगहों पर अधिकतर मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। शुरूआत में कुछ मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के खराब होने के कारण मतदान धीमा रहा ।
Editorial

Editorial

Next Story