✕
जोधपुर को मुख्यमंत्री देंगे पेयजल प्रोजेक्ट की सौगात
By EditorialPublished on
जोधपुर के लिए जो घोषणा की गई है उनको भुनाने के लिए कांग्रेस भी किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस ने जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से 20,000 से ज्यादा भीड़ जुटाने और बड़ी सभा करने का टारगेट लिया है। यह सभा 19 फरवरी को राजकीय उम्मेद स्टेडियम में होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी

x

जोधपुर (कासं ) : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 से 20 फरवरी तक जोधपुर में रहेंगे । इस दौरान वे लोकानुरंजन मेले का उद्घाटन करेंगे और राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण की सौगात भी देंगे ।
पश्चिमी राजस्थान के लिए सबसे बड़े पेयजल प्रोजेक्ट राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण की सौगात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर को देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने तीसरे कार्यकाल का अंतिम बजट जारी करने के बाद पहली बार जोधपुर आएंगे ।
बजट में जोधपुर के लिए जो घोषणा की गई है उनको भुनाने के लिए कांग्रेस भी किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस ने जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से 20,000 से ज्यादा भीड़ जुटाने और बड़ी सभा करने का टारगेट लिया है। यह सभा 19 फरवरी को राजकीय उम्मेद स्टेडियम में होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी को शाम 6-30 बजे अशोक उद्यान में लोकानुरंजन मेले का उद्घाटन करेंगे। अशोक उद्यान में तैयार हुआ ओपन एयर थिएटर पहली बार किसी सरकारी कार्यक्रम के लिए उपयोग में आएगा। इसके बाद 19 तारीख को कांग्रेस ने बड़ी जनसभा की तैयारी कर रखी है। उम्मेद स्टेडियम में राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण का शिलान्यास करने के साथ ही कई प्रोजेक्ट की सौगात भी सीएम देंगे। 20 तारीख को व्यास मेडिसिटी का शिलान्यास करने के बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे।
हर विधानसभा से 3000 कार्यकर्ताओं का टारगेट: जोधपुर जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों को 3000 का टारगेट दिया गया है। कुल 25 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस के नेता लगे हुए हैं । इसे चुनावी रणघोष के रूप में भी देखा जा रहा है।
1700 करोड़ का प्रोजेक्ट : यह प्रोजेक्ट 1700 सौ करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है। पिछले बजट में मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी । इसमें दो हजार से ज्यादा गांव और 7 शहरों को 2054 तक पानी पिलाने की व्यवस्था की गई है। पहली बार राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल ओपन सिस्टम के अलावा बंद पाइप लाइन से पानी जोधपुर और आगे पाली व बाड़मेर तक ले जाया जाएगा।
इसी स्टेडियम में मिली थी लिफ्ट कैनाल की सौगात
इंदिरा गांधी नहर से आगे जोधपुर तक राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल लाने के लिए इसी स्टेडियम में एक सभा के दौरान तत्कालीन सांसद अशोक गहलोत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मांग की थी। इसके बाद जोधपुर को यह प्रोजेक्ट मिला था I

Editorial
Next Story
Related News
X
