✕
26 लाख से अधिक संदिग्ध रूपये सहित कार जब्त, तीन गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत (Superintendent of Police Rajan Dushyant) ने बताया कि डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत की टीम द्वारा सदर थाना क्षेत्र में बोजुंदा पुलिया हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान निम्बाहेड़ा की तरफ से आने वाली एक संदिग्ध कार मारूति सियाज को रूकवा कर उसकी तलाशी ली तो कार के पीछे वाली सीट के नीचे एक प्लास्टिक के कट्टे में बड़ी मात्रा में रूपये भरे हुए मिले। पुलिस टीम ने कार चालक

x

चित्तौड़गढ़ (प्रात: काल संवाददाता)। डीएसटी व सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस (Chittorgarh Police Station) ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार रात को नाकाबंदी के दौरान 26 लाख 10 हजार संदिग्ध रूपयों सहित एक कार को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध राशि के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत (Superintendent of Police Rajan Dushyant) ने बताया कि डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत की टीम द्वारा सदर थाना क्षेत्र में बोजुंदा पुलिया हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान निम्बाहेड़ा की तरफ से आने वाली एक संदिग्ध कार मारूति सियाज को रूकवा कर उसकी तलाशी ली तो कार के पीछे वाली सीट के नीचे एक प्लास्टिक के कट्टे में बड़ी मात्रा में रूपये भरे हुए मिले। पुलिस टीम ने कार चालक तथा उसके दो अन्य साथियों से इतनी बड़ी मात्रा में राशि के सम्बन्ध में पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। प्रभारी जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से थानाधिकारी सदर हरेंद्र सिंह सौदा को अवगत कराया। सदर थाना से उप निरीक्षक शीतल गुर्जर, एएसआई भूरसिंह व जाते सहित मौके पर पहुंच कार से मिले रूपयों की गिनती करने पर कुल 26 लाख 10 हजार रूपये पाये गये । पुलिस ने नियमानुसार भीलवाड़ा निवासी जाहिद हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन, रिजवान उल हक पुत्र एहसान उल हक शेख व सीमर छिपा पुत्र मोहम्मद साबिर छिपा को गिरफ्तार कर संदिग्ध रूपयों व कार को जब्त कर लिया। पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर तीनों व्यक्तियों से राशि व उसके उपयोग के बारे में पूछताछ कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
