✕
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसकते जा रहे अडानी, लुढ़क सकते है 25वें नंबर पर
By EditorialPublished on
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल दुनिया के टॉप 50 अरबपतियों में से केवल तीन की नेटवर्थ में गिरावट आई है। ये तीनों एशिया के हैं। एशिया के सबसे बड़े रईस और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में इस साल 5.58 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) : गौतम अडानी (Gautam Adani) कि नेटवर्थ में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कभी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी दूसरे नंबर पर थे। एक महीने पहले तक उनकी संपत्ति 127 अरब डॉलर थी। वहीं अब उनकी नेटवर्थ गिरकर 50.4 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है। पिछले 20 दिनों में अडानी करीब 70 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं। अभी वो 24वें नंबर पर हैं। लेकिन अगर ऐसा ही हाल रहा तो वो जल्द ही 25वें स्थान पर भी पहुंच सकते हैं। अभी उनसे नीचे मिशेल डेल हैं, उनकी नेटवर्थ 49.7 अरब डॉलर है । अडानी रूप को भी लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। बता दें कि 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह को लेकर एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह में भूचाल मच गया। गौतम अडानी की निजी संपत्ति गिरकर आधी रह गई। कंपनी का मार्केट कैप 125 अरब डॉलर तक गिर गया।
इन अरबपतियों की नेटवर्थ में आ रही गिरावट
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल दुनिया के टॉप 50 अरबपतियों में से केवल तीन की नेटवर्थ में गिरावट आई है। ये तीनों एशिया के हैं। एशिया के सबसे बड़े रईस और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में इस साल 5.58 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 81.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। चीन के अरबपति झोंग शैनशैन की नेटवर्थ में इस साल 1.41 करोड़ रूपये की मामूली गिरावट आई है। अडानी 24 जनवरी को तीसरे नंबर पर थे लेकिन अब वह 24वें नंबर पर खिसक चुके हैं। दुनिया के टॉप 100 रईसों की लिस्ट देखें तो इस साल केवल 6 अमीरों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। उनमें से 5 एशिया के हैं ।

Editorial
Next Story
Related News
X
