✕
टेलीग्राम एप पर ठग लिए 48 लाख
By EditorialPublished on
ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 48 लाख रुपए ठग लिए। कारोबारी को टास्क पूरा कराने के नाम पर डेढ़ महीने तक उलझाकर रखा और ये रुपए ट्रांसफर कराए। ठगी का पता चलने पर कारोबारी ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तुरंत मामला संज्ञान में लिया और जिन खातों में रुपए गए उन्हें होल्ड कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी और दुञ्ज एक्ट में केस दर्ज किया है।

x
जोधपुर (कास) : जोधपुर के गुलजारपुरा में हैंडीक्राफ्ट कारोबारी से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 48 लाख रुपए ठग लिए। कारोबारी को टास्क पूरा कराने के नाम पर डेढ़ महीने तक उलझाकर रखा और ये रुपए ट्रांसफर कराए। ठगी का पता चलने पर कारोबारी ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तुरंत मामला संज्ञान में लिया और जिन खातों में रुपए गए उन्हें होल्ड कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी और दुञ्ज एक्ट में केस दर्ज किया है। सदर बाजार थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि गुलजारपुरा निवासी हैंडीक्राफ्ट व्यापारी अरशद कमाल ने दिसंबर माह में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के लिए वेबसाइट सर्च की थी। बाद में वे एक टेलीग्राम एप से जुड़े, जहां से उन्हें टास्क का काम मिला। टास्क पूरा करने पर मुनाफे की बात की गई। इस पर वे जुड़ गए। तब सामने वालों ने उनके द्वारा टास्क पूरा करने पर पहले बोनस के तौर पर खाते में 700 रुपए और उसके बाद दस हजार रुपए डाले। वे ज्यों ज्यों टास्क पूरा करते गए उनके खाते में पैसे आते गए। बाद में उनके खाते में 15 हजार रुपए आए, फिर दस हजार और इसके बाद 22 हजार रुपए मिले। टास्क पूरा करने के लिए कुछ कंडीशन भी शातिरों ने लगाई थी। इसमें सुपीरियर टास्क भी पूरा करना होता था ।
Next Story
Related News
X

