✕
गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो करने में 2 गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलों करने में दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है।

x

उदयपुर: शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने गैंगस्टर को सोशल मीडिया ( Social Media) पर फॉलों करने में दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर (Gangster) व बदमाशों को फॉलो करने वाले आपराधिक (Criminal) तत्वों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान बदमाश प्रीतम सिंह (Pritam Singh) उर्फ बंटी को सोशल मीडिया पर फॉलो करने एंव उसकी आपराधिक गतिविधियों को लाईक करने के मामले में आरोपी नितेश नामदेव उर्फ नानू पुत्र ऋषि कुमार निवासी कानजी का हाटा घंटाघर हाल राम मनोहर लोहिया नगर अम्बामाता व नीतिन पाण्डे पुत्र स्व. नरेन्द्र कुमार निवासी सेक्टर 14 को गिरफ्तार किया गया।
Next Story
Related News
X

