खाद्य सुरक्षा विभाग
उदयपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने नमकीन की फैक्ट्री (Namkeen factory) पर छापा मारकर वहां से बेसल और तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
जिले में चल रहे शुद्व के लिये युद्व अभियान के तहत् खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता (Ashok Kumar Gupta) एवं नरेन्द्र ंिसंह चौहान ने बुधवार को शहरी क्षैत्र में नमकीन निर्माता के यहां निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शंका के आधार पर मैसर्स विनायक नमकीन नाडा खाड़ा से नमकीन एवं नमकीन बनाने के लिये काम में लिये जा रहै पॉम तेल का नमूना लिया। इसके बाद टीम हरिओम नमकीन धानमंडीए उदयपुर (Udaipur) पर गए, जहां पर कारखाने का निरीक्षण कर नमकीन एवं नमकीन बनाने में काम में लिये जा रहे बेसन का नमूना लिया। इन सैम्पल (Sample) को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जहां से रिपोर्ट आने पर ही कार्यवाही की जाएगी।
Next Story