हाईवे पर राहगीरों से लूट करने में 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
उदयपुर: जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस (Police) ने हाईवे पर राहगीरों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के चार आरोपियों को 24 घंटों में ही धर दबोचा (Four people were arrested in 24 hours)
थानाधिकारी लच्छीराम मीणा ने बताया कि विजेन्द्रसिंह पुत्र भगवतसिंह निवासी बोर तलाई भीण्डर ने 14 फरवरी को मामला दर्ज करवाया कि 13 फरवरी (February 13) वह व अपने पडोसी गांव डोर कुआ निवासी कालूसिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह दोनो उदयपुर (Udaipur) से बस से रवाना होकर कागदर, माण्डवा फला अडुवा उतर कर पैदल-पैदल माण्डवा फला होकर मसारो की ओबरी वीरानी मार्बल माईंस की ओर गए। उसके बाद ये दोनों माइंस से पुन: उदयपुर जाने के लिये ब्लॉक से भरे ट्रोले से लिफ्ट लेकर हाईवे पर आए। हाईवे पर आने के बाद ये दोनो ने कैलाश ढाबे पर खाना खाकर ऋषभदेव की तरफ आ रहे थे। उसी समय शाम करीब 8 बजे दो मोटरसाईकिलों पर चार व्यक्ति आये और आते ही जानलेवा हमला कर दिया, जिस पर वह भागने में सफल हो गया पर उसका साथी कालूसिंह के साथ उन लोगो ने मारपीट कर उसकी जेब से पर्स तथा मोबाइल लेकर भाग गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एसआई भरतलाल, एएसआई ईश्वरचंद, सुखलाल, भैरू सिंह, हैड कांस्टेबल भैरूसिह, कांस्टेबल गोविन्द, अशोक कुमार, सूर्यप्रकाश, विक्रमसिंह, दशरथसिंह, जीवतराम, राहुल, महेन्द्र कुमार की टीम तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान ही पता चला कि कानुवाडा नदी पुलिया के पास लूटपाट करने वाले चारों घूम रहे है। इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर टेक्शन उर्फ टक्शन उर्फ टिंकू पुत्र देवीलाल निवासी कागदर फलां माण्डवा ऋषभदेव, नवीन पुत्र बसु निवासी कानुवाडा फलां बिलखाई ऋषभदेव, कन्हैयालाल पुत्र धनजी निवासी कागदर फलां माण्डवा ऋषभदेव, शंकरलाल पुत्र रामा निवासी कागदर फलां माण्डवा ऋषभदेव को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story