✕
उदयपुर के एमबी चिकित्सालय से नवजात बच्चा चोरी
By EditorialPublished on
उदयपुर (Udaipur) के एमबी चिकित्सालय (Udaipur's MB hospital) से 11 दिन के बच्चा चोरी (Theft) करने की घटना सामने आई है।

x
उदयपूर: उदयपुर (Udaipur) के एमबी चिकित्सालय (Udaipur's MB hospital) से 11 दिन के बच्चा चोरी (Theft) करने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी पुलिस (Police) में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शहर भर में बच्चे की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई, लेकिन दोपहर तक नवजात बच्चे (Newborn Baby )का पता नहीं चल पाया।
मिली जानकारी के अनुसार भटेवर निवासी एक महिला के 11 दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां इसे एक लड़का हुआ था। गुरुवार को महिला अपने बच्चे और कुछ अन्य महिलाओं के साथ बैठी थी। इस महिला का पति जन्म प्रमाण पत्र के लिए गया था, इसी दौरान एक महिला आई और उसने बच्चे की मां को कहा की बच्चों को उसके पिता मंगवा रहा है। यह कहते हुए मां के हाथ से बच्चा ले कर चली गई और गायब हो गई। बच्चे का पिता आया और बच्चे को गायब देखकर अपनी पत्नी से पूछताछ की तो वह भी घबरा गई। इसके बाद हॉस्पिटल में हंगामा हो गया और इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी योगेश चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शहर भर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन ऊपर तक बच्चे का पता नहीं चला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे की तलाश कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
