✕
झाड़ोल में खाद्य विभाग ने कई जगह से लिए सैम्पल
By EditorialPublished on
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को झाडोल में विभिन्न दुकानों कार्यवाही करते हुए कई जगहों से सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाया और अवधि पार सामान को नष्ट करवाया।

x

उदयपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने मंगलवार को झाडोल (Jhadol) में विभिन्न दुकानों कार्यवाही करते हुए कई जगहों से सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाया और अवधि पार सामान को नष्ट करवाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता (Ashok Kumar Gupta) व नरेन्द्र सिंह चौहान (Narendra Singh Chauhan) ने बताया कि सम्पर्क पोर्टल पर झाडोल क्षेत्र में खराब खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर नयाखेड़ा झाड़ोल रोड़ पर कार्यवाही की, जिसमें मैसर्स कृष्णा दुध डेयरी नयाखेड़ा से घी एवं मैसर्स श्री बालाजी मिष्ठान भण्डार एवं नाश्ता सेन्टर नयाखेडा से मावा बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा दल ने झाडोल स्थित मैसर्स श्रीनाथ आइसक्रीम सेंटर एण्ड ज्यूस डेयरी झाड़ोल से सरस घी एवं पनीर का नमूना जांचके लिए लिया व मैसर्स मुकेश किराणा स्टोर से काजू का नमूना जांच के लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया है, जहां से रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी। झाडोल में श्रीनाथ आइसक्रीम सेंटर एण्ड ज्यूस डेयरी पर निरीक्षण के दोरान बहुत अनियमितताये मिली। वहां यमी गुम्या ज्यूस डिंक की 600 एमएल की 14 बोतल अवधिपार वाली मिली, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया। साथ ही दुकानदार को एक्सपायरी सामान ना बेचने के लिए पाबन्द किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
