✕
एक दंपति पर छात्र के आरोप से मचा बवाल, काले जादू और अप्राकृतिक यौनाचार का केस दर्ज
By EditorialPublished on
काला जादू और उसे अप्राकृतिक तांत्रिक सेक्स में शामिल करने का आरोप लगाया है। छात्र ने मुंबई पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर करवाई करते हुए दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी

x

मुंबई : आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के छात्र ने एक दंपति पर उस पर काला जादू और उसे अप्राकृतिक तांत्रिक सेक्स में शामिल करने का आरोप लगाया है। छात्र ने मुंबई पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर करवाई करते हुए दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शख्स की उम्र चालीस वर्ष के आसपास बताया जा रहा है। छात्र ने अपने शिकायत में दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि अभी तक इस केस में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। पवई पुलिस ने बताया कि 'शिकायतकर्ता जो तीस वर्ष के आसपास के उम्र का है, आरोपी से दो साल पहले ऐप के जरिये मिले थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी उच्च शिक्षित हैं और अच्छी नौकरी करते हैं। वहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए हैं। उसने पुलिस को बताया कि संबंध बनाने के दौरान दंपति ने उसके हाथ और गर्दन को बांध दिए और उसके शरीर को कई जगहों पर जला दिए थे। वहीं, उसने ये भी आरोप लगाया कि उसकी गर्दन को इस तरह से पकड़ा गया था जिससे उसकी जान जा सकती थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
