कुख्यात अपराधी दिलीप नाथ अजमेर व पुष्कर डांगी दौसा जेल में शिफ्ट
उदयपुर: केन्द्रीय कारागार प्रशासन ने जेल (Jail) में बंद कुख्यात अपराधी दिलीप नाथ (Dilip Nath) व पुष्करलाल डांगी की बैरिक से मोबाईल (Mobile) मिलने पर दिलीप नाथ को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल (Security Jail) और पुष्करलाल डांगी को श्यालावास दौसा कारागार शिफ्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को केन्द्रीय कारागार में दबिश देकर वहां पर बेरिक नम्बर 14 में बंद शातिर बदमाश दिलीप नाथ की बैरिक के बाथरूम के पाईप को तोडक़र अंदर से 6 मोबाईल बरामद किए थे। साथ ही कई अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थी। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने इस मामले में महानिदेशालय कारागार जयपुर को रिपोर्ट दी गई, जिस पर आईजी जेल जयपुर ने मामले में कार्यवाही करते हुये दिलीपनाथ को केन्द्रीय कारागृह (Central Jail) उदयपुर (Udaipur) से हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर व पुष्करलाल डांगी को से स्पेशल जेल श्यालावास दौसा भेजने के आदेश दिए। इस पर दोनो अपराधियों को जेल में शिफ्ट कर दिया।

Editorial

Editorial

Next Story