Father raped daughter
उदयपुर : जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक पिता के खिलाफ अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मां ने बलात्कार
(Rape)
का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार थाणा गांव निवासी एक महिला ने अपने पति व दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह अपने बच्चों के साथ अलग से रह रही है। 9 जून को उसका पति घर पर आया और अपनी 15 वर्षीय पुत्री को अपने साथ लेकर भाणदा लेकर गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान साथ में मौजूद दोनों आरोपियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 वर्षीय पुत्री ने उसे आकर कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपी उसे परेशान कर रहा था तो घबराकर पुत्री ने माँ को बताय तो उसने पति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story