✕
पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार कर्मचारी
By EditorialPublished on
बोरीवली (Borivali) इलाके में सुनीलकुमार सत्यदेव आर्य अपने परिवार के साथ रहते हैं। आर्य का सोने का कारोबार है और कांदिवली के चारकोप में उनका स्वर्णाभूषण (Gold Jewelery) तैयार करने का कारखाना है। वे शहर के विभिन्न व्यापारियों से सोना लेकर उन्हें सोने के आभूषण तैयार कर देते हैं। इसके लिये उन्हें संबंधित व्यापारियों से कुछ रकम बतौर कमिशन मिलती है। आर्य के पास कुल आठ कारीगर हैं और आरोपी राजू

x

मुंबई। स्वर्णाभूषण तैयार करने के लिये दिया गया करीब 23 लाख रुपये का गोल्ड लेकर फरार कर्मचारी को दहिसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कर्मचारी राजू जोध सिंह इस चोरी के मामले में फरार था। पुलिस ने राजू से मालिक की चुराई स्कूटी सहित गोल्ड बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी कर्मचारी राजू पुलिस कस्टडी में है और पुलिस उससे जांच –पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बोरीवली (Borivali) इलाके में सुनीलकुमार सत्यदेव आर्य अपने परिवार के साथ रहते हैं। आर्य का सोने का कारोबार है और कांदिवली के चारकोप में उनका स्वर्णाभूषण (Gold Jewelery) तैयार करने का कारखाना है। वे शहर के विभिन्न व्यापारियों से सोना लेकर उन्हें सोने के आभूषण तैयार कर देते हैं। इसके लिये उन्हें संबंधित व्यापारियों से कुछ रकम बतौर कमिशन मिलती है। आर्य के पास कुल आठ कारीगर हैं और आरोपी राजू भी उनमें से एक कारीगर था। राजू मई 2022 से उनके यहां काम कर रहा था। राजू का काम ग्राहकों से सोना लेकर आना और तैयार आभूषण ग्राहकों के यहां पहुंचाना था। 10 जनवरी को राजू को दहिसर के राम ज्वेलर्स और शाईन गोल्ड से सोना लेकर आने को कहा गया था। इसके लिये सुनीलकुमार आर्य ने अपनी स्कूटी राजू को दी थी। राजू ने राम ज्वेलर्स से 301 ग्राम गोल्ड और शाईन गोल्ड से 152 ग्राम गोल्ड लिया लेकिन 23 लाख का यह गोल्ड लेकर राजू कारखाने में नहीं लौटा। मालिक का गोल्ड और स्कूटी लेकर राजू फरार हो गया था। शाम तक जब राजू नहीं लौटा तो सुनीलकुमार ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था। जब यह लगभग तय हो गया कि राजू सारा गोल्ड लेकर चंपत हो चुका है तो जूलरी कारोबारी ने दहिसर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच करते हुये शनिवार को राजू को धर दबोचा। राजू से स्कूटी और गोल्ड बरामद किया गया है। फिलहाल बोरीवली की अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में रखने के निर्देश दिये हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
